अवैध निर्माण पर प्रहार
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- जर्जर और अवैध भवनों को ध्वस्त करने की कोई भी कार्रवाई स्वागतयोग्य है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम को शहर के कई हिस्सों में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और इस दिशा में मुस्तैदी से काम होना ही चाहिए। दिल्ली में सत्य निकेतन भवन के ढहने से हुई सात छात्रों की मौत को भुलाया नहीं जा सकता। इससे पुख्ता सबक लेने की जरूरत है। कहीं ऐसा न हो कि रात गई, बात गई जैसा कुछ फिर दोहराया जाए। गहरा अफसोस, भवन ढहने से मौत दिल्ली के लिए विरल बात नहीं है। यहां हर साल भवन गिरने से 1,000 से ज्यादा लोग जान गंवाते हैं, आगजनी की वजह से करीब 4,000 लोगों की जान जाती है। गौर करने की बात है, साल 2023 में दिल्ली में नगर नियोजन या निगरानी के अभाव में 6,054 और साल 2024 में 5,971 लोगों की जान गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.