भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय में हुई जनसुनवाई में अवैध निर्माण से जुड़े दर्जनों गंभीर मामले सामने आए, जिस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अवैध निर्माण कराने वालों के दस्तावेजों की जांच कराने का भी निर्देश दिया है। बबरगंज में सरकारी जमीन का गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराकर निर्माण करने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि जब तक भू-स्वामित्व और वैध नक्शे के कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक संबंधित स्थलों पर निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.