भागलपुर, जनवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने के लिए नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने मंगलवार को विशेष सुनवाई की। इस दौरान अवैध निर्माण से जुड़े 25 मामलों पर विचार किया गया। नगर आयुक्त ने एक-एक कर सभी फाइलों की समीक्षा की और उपस्थित पक्षकारों के तर्क सुने। जानकारी के अनुसार सुनवाई के दौरान कई मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति भी देखी गई। कहीं केवल शिकायतकर्ता मौजूद थे, तो कहीं आरोपी पक्ष गायब रहे। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अनुपस्थिति को ढाल नहीं बनाया जा सकता और नियमों के आधार पर एकपक्षीय कार्रवाई भी की जा सकती है। साक्ष्यों के अवलोकन के बाद कई मामलों में निर्णय सुरक्षित रख लिया गया है। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर के मास्टर प्लान और नक्शे का उल्लंघन करने वाले निर्माणों पर निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.