अवैध निर्माण पर चला बुल्डोर
आजमगढ़, अप्रैल 19 -- मिल्कीपुर। पवई ब्लाक के अंडिका गांव में उपजिलाधिकारी फूलपुर के निर्देश पर टीम ने वर्षों पुराने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। अंडिका गांव निवासी धामू की भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण किया गया था, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई थी। जांच के बाद निर्माण को अवैध पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर निर्माण को गिरा दिया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही। यह भी पढ़ें- पैमाइश के बाद बनी बाउंड्री तोड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.