बस्ती, अप्रैल 25 -- मुंडेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। साऊंघाट ब्लॉक के कुसम्हा चौराहे के पास बस्ती-कांटे मार्ग किनारे लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर छह कमरों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों के अनुसार हरीश पटेल समेत कुछ लोगों पर आरोप था कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। इस मामले में लालचन्द्र मोदनवाल ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। वादी का कहना था कि उनके मकान के सामने सरकारी जमीन पर जबरन निर्माण कराया गया है। उच्च न्यायालय ने 30 मार्च को सुनवाई के दौरान एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर चेतावनी दी थी कि तय समय ...