सोनभद्र, मार्च 9 -- अनपरा,संवाददाता। सम्पदा अधिकारी, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में सोमवार को एनटीपीसी सिंगरौली प्रबन्धन ने 09 मार्च 2026 को भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। सम्पदा प्रकरण संख्या 247/2023 (एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली बनाम एम. के. सिंह उर्फ मयंकेश्वर सिंह, पुत्र धूप नारायण सिंह) में पारित बेदखली आदेश 12 दिसम्बर 2023 को उप जिलाधिकारी, दुद्धी के निर्देश पर गिरवाने की जानकारी एनटीपीसी सिंगरौली प्रबन्धन ने दी है। इस दौरान पूरी कार्रवाई पर नजर रखने के लिए उप जिलाधिकारी, दुद्धी के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार (पश्चिमी), दुद्धी बाहैसियत मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल मौजद रहा और किसी प्रकार के विरोध की कोई सूचना नही मिली। प्रब...