हापुड़, फरवरी 21 -- गंगा नगरी ब्रजघाट में नगर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण करने की सूचना पर पालिका अधिकारियों में हड़कंप मच गया ।मौके पर पहुंची अधिशासी अधिकारी ने अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण करते हुए मौके से निर्माण सामग्री को कब्जे में लेकर अवैध निर्माण करने वाले को सख्त चेतावनी दी है। पालिका की इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण की फिराक में लगे अन्य लोगों में भी अफरा तफरी माहौल पैदा हो गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की सुबह को उनको सूचना मिली गंगा नगरी ब्रजघाट में स्थित तार गली में एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए पक्का निर्माण किया जा रहा है।सूचना पर वह मौके पर पहुंची जहां देखा कि व्यक्ति द्वारा रात के अंधेरे में ही निर्माण को करने में जुटा हुआ था। संबंधित निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.