रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दीवार बनाने की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। मंगलवार को एसडीएम सदर गौरव द्विवेदी के नेतृत्व में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने जेसीबी चलवाकर दीवार का ध्वस्तीकरण करा दिया। नगर पालिका और राजस्व प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को शिकायत मिली कि तहसील सदर क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा कोहना में स्थित खसरा संख्या 384, जो नगर पालिका के अभिलेखों में नजूल भूमि के रूप में दर्ज है, पर अवैध कब्जा करते हुए पक्की चहारदीवारी का निर्माण कर लिया गया था, जिससे सार्वजनिक भूमि का दुरुपयोग हो रहा था। यह भी पढ़ें- प्रशासन ने शनि मंदिर के पास बन रही अवैध दीवार गिराई मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित राजस्व विभाग एवं नगरपालिका रामपुर की टीम द्वा...