नोएडा, जून 10 -- ग्रेटर नोएडा। हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में फार्म हाउस, क्रेशर प्लांट, हॉट मिक्स प्लांट समेत अवैध निर्माण बने हुए हैं। बाढ़ के समय नदी की धारा में अवरोध उत्पन्न होने से इन अवैध निर्माणों के क्षतिग्रस्त होने से जानमाल का खतरा हो सकता है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण करने वाले इसके जिम्मेदार स्वयं होंगे। इस प्रकार के अवैध निर्माण के कारण बाढ़ से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति शासन नहीं करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...