अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, सहस्त्रधारा रोड पर भवन सील
देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सहस्त्रधारा रोड स्थित एकता विहार में बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर टीम ने बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे भवन को सील कर दिया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सचिव मोहन सिंह बर्निया के अनुसार, नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत व अवर अभियंता विदिता कुमारी मौजूद रहे। प्राधिकरण ने नागरिकों से निर्माण से पूर्व मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.