अवैध निर्माण पर एनसीएल के सख्त तेवर
सोनभद्र, मई 1 -- अनपरा,संवाददाता। कोल बियरिंग एक्ट के तहत अधिग्रहित जमीनों पर बढ़ते अवैध कब्जों को लेकर एनसीएल ककरी प्रबन्धन ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। कहुआनाला और सिनेमा रोड पहाड़ी पर किये जा रहे अवैध निर्माण को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंच रूकवा दिया है वहीं अनपरा थाने में नामजद तहरीर दे कर निर्माण कर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निमार्ण गिराने को कहा है। सुरक्षा प्रभारी ककरी परियोजना ने बताया कि कहुआनाला में अवैध निर्माण को लेकर अनपरा थाने में तहरीर दे कर त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी है वहीं सीबी एक्ट मेंअधिग्रहित गाटा संख्या 152 व155 की वनभूमि पर हो रहे निर्माण को रुकवा कर पुलिस से तत्काल कार्रवाई को लिखा गया है। आरोप लगाया है कि अवैध कब्जों के खिलाफ एनसीएल सुरक्षा टीम द्वारा कार्रवाई करने पर अवैध निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.