अवैध निर्माण ध्वस्त कर 20 करोड़ की जमीन मुक्त कराई
नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित भनौता गांव में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यहां अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। कब्जा मुक्त कराई गई 10 हजार वर्ग मीटर जमीन की कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में प्राधिकरण की जमीन पर बड़े स्तर पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर संज्ञान लिया है। सभी आठ वर्क सर्किल में अवैध निर्माण को चिह्नित कर उसकी सूची तैयार की जा रही है। शिकायत मिली थी कि भनौता गांव के खसरा संख्या-387 की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता और वर्क सर्किल दो की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.