अवैध निर्माण चिन्हित, अब एमडीए की सख्त कार्रवाई
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरनगर शहर में नियमों को ताक पर रखकर किए गए अवैध निर्माण अब मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के निशाने पर हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने इन निर्माण कार्यों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की रणनीति बनाई है। पिछले एक वर्ष करीब 980 से अधिक अवैध निर्माण सामने आए हैं, जिनमें से 210 को ध्वस्त कराया गया, जबकि 72 निर्माण सील किए गए। इसके अलावा 200 से अधिक अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एमडीए सचिव का कहना है कि आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों समेत अन्य अनियमित निर्माणों का सर्वे कराया जा रहा है और चिन्हित होने पर संबंधित लोगों को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अवैध निर्माण पर कार्रवाई जिला मुख्यालय पर मेरठ रोड से लेकर जानसठ रोड, रुड़की रोड, नई मंडी और भोपा रोड तक अवैध निर्माण और अतिक्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.