हमीरपुर, जून 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुख्यालय के बंगाली मुहाल की महिलाओं ने सार्वजनिक रास्ते में अवैध निर्माण कर नाला बंद करने एवं जल निकासी बाधित करने का आरोप लगा शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौपा। जिसमे उन्होंने जाँच कराकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की। शहर के बंगाली मुहाल निवासी ममता सिंह, वंदना, अनीता, रेखा, सरस्वती, विद्या देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, अनुपा देवी, बलदेव कुशवाहा, अलोक कुमार, केदार सिंह सहित मुहल्ले वासियों ने बताया कि उनके मुहल्ले में स्वामीदीन द्वारा प्लाटिंग का काम किया जा रहा है। एक सार्वजनिक मार्ग को बंद कर नाले में अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जिससे जल निकासी बाधित हो रही है। जल निकासी बाधित होने से मुहल्ले वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बावत उन्होंने पूर्व में एस...