बुलंदशहर, मार्च 10 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक पक्ष के पीड़ित जुबैर आलम पुत्र अताउल्ला ने तहरीर देकर बताया कि 8 मार्च की शाम गांव के ही गुलजार, जिशान, तलहा और साईम द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। आरोप है कि जब पीड़ित जुबैर आलम के पिता अताउल्ला ने अवैध निर्माण का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पीड़ित जुबैर के चाचा और भाई उजैर के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.