देवरिया, मई 10 -- भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर स्थित बहादुर यादव पीजी कॉलेज के प्रबंधक सहित चार नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट तथा अतिक्रमण करने का केस दर्ज किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन का आरोप है कि नक्शे के विपरीत कॉलेज में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर रोकने गए कर्मियों के साथ मारपीट की गयी। जिसको लेकर पुलिस से शिकायत की गयी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दक्षिणी गेट निर्माण में अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया था । बहादुर यादव पीजी कॉलेज के प्रबंधक जयराम यादव ने निर्माण के लिए नगर पंचायत से नक्शा पास कराया था। जिसके बाद दक्षिणी गेट का निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान कॉलेज के प्रबंधक जयराम यादव ने नक्शे के खिलाफ जाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जिसकी शिकायत मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.