शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- क्षेत्र के गांव सकरापुर में धार्मिक स्थल के कथित अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। बताया गया कि धर्म स्थल के पास खाली पड़ी जमीन पर बिना अनुमति निर्माण शुरू किए जाने की जानकारी मिलने पर संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री हटवाई और दीवार निर्माण पर रोक लगाई। चेतावनी के बाद निर्माण से जुड़े लोगों ने बनाई गई दीवार को स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण पूरी तरह नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं सीओ प्रवीण मलिक ने ऐसे किसी विरोध की जानकारी से इनकार किया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.