अवैध निर्माण के विरुद्ध जेडीए ने किए चार भवन सील
झांसी, जून 27 -- झांसी। लखनऊ अग्निकांड के बाद मानकों पर खरे न उतरने वाले भवनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई का डंडा चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जेडीए की प्रवर्तन टीम ने मुआयना करते हुए चार अवैध निर्माण पर बने भवनों को सील करने की कार्रवाई की। टीम ने कहा कि आगे भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी। झांसी विकास प्राधिकरण निर्माण के लिए मानकों के तहत नक्शा पास करता है और स्वीकृति देता है। पर, अधिकांश लोग मानकों को दर किनार करते हुए निर्माण कर लेते है। इसी के विरुद्ध जेडीए की प्रवर्तन टीम शनिवार को भी शहर में निकली। इस दौरान चार अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। जेडीए सचिव के निर्देश पर अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में सहायक अभियंता अवर अभियंता के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा. यह भी पढ़ें- प्रवर्तन को सशक्त बनाने की तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.