नोएडा, दिसम्बर 12 -- रबूपुरा, संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विस्तार के लिए अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य करने पर जिला प्रशासन ने गांव नगला हुकम सिंह के 28 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के विस्तारीकरण में अधिग्रहण का अवैध लाभ लेने के लिए इन ग्रामीणों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से संबंधित लेखपाल ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। लेखपाल प्रत्यूष राही पाठक ने शिकायत में कहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के विस्तारीकरण के लिए ग्राम रनहेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयांतपुर, वीरमपुर और मूढ़रह की करीब 1182 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सन 2022 में ही अधिसूचना जारी की जा चुकी है।इस संबंध में बार बार नोटिस जारी करने...