नोएडा, जून 20 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर स्थित नगला हांडा गांव में अवैध निर्माण का विरोध करने पर दंपति से मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जेवर के नगला हांडा गांव निवासी हसन मोहम्मद ने बताया कि उनके भूखंड पर शुक्रवार को उनका भाई खान मोहम्मद अवैध निर्माण करवा रहा था। जब हसन मोहम्मद और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में मां-बेटे पर हमला करने में चार पर मुकदमा इसके बाद खान मोहम्मद ने अपने बेटों अरबाज, शहबाज और जीशान के साथ मिलकर उन पर और उनकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दंपति घायल हो ग...