गिरडीह, जून 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। अवैध निर्माण का शांतिपूर्वक विरोध करना बगोदर थाना क्षेत्र के कोसी गांव के एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों जिसमें महिलाएं व बच्चे हैं उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं डायन कहकर प्रताड़ित किया, लूटपाट और जानलेवा हमला किया। पीड़ित परिवार के द्वारा रविवार को बगोदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। बेरहमी से की जा रही मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में चमेली देवी, पति सुरेश पासवान ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 19 जून की दोपहर करीब 1 बजे पड़ोस के आशीष पासवान, संजय पासवान, राजकुमार पासवान, बिरानी देवी, लता देवी, उर्मिला देवी आदि ने उनके घर के बगल में अवैध रूप से खिड़की निकालने और स्लैब डालने का निर्माण शुरू क...