कानपुर, फरवरी 11 -- गोविंदनगर थाने में केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने दो महिलाओं के खिलाफ अवैध निर्माण कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रतनलाल नगर स्थित प्लॉट पर केडीए की ओर से कई नोटिस देने के बाद भी न तो अवैध निर्माण तोड़ा गया और न ही शमन शुल्क जमा किया। केडीए सचिव की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 112 एलआईजी रतनलाल नगर में मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराए गए हैं। केडीए ने इस अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नीलम कपूर और रितु कपूर को सितंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच चार बार नोटिस दिए थे। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.