गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। प्रताप विहार में जीडीए द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर अवैध निर्माण कराने वाले दो लोगों के खिलाफ प्राधिकरण के अवर अभियंता ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जीडीए के अवर अभियंता प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रताप विहार में बिना स्वीकृत मानचित्र से पूर्व में बने भवन की दीवार तोड़कर चार दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। इस पर प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के आदेश दिए और वाद भी दर्ज किया था। इसके बावजूद निर्माणकर्ता लगातार रात और अवकाश के दिनों में चोरी-छिपे निर्माण कराता रहा। अवर अभियंता के मुताबिक बार-बार चेतावनी के बाद भी निर्माण नहीं रुकने पर सक्षम अधिकारी के आदेश पर दो मई 2026 को पुलिस बल की मौजूदगी में भवन को सील कर दिया गया था। आरोप है कि 12 जून को...