गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद। महेंद्रा एनक्लेव क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के बाद सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता ने कविनगर थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता अर्जुन सिंह के मुताबिक कार्टे चौक के पास बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराया जा रहा था। जांच में पाया गया कि निर्माणकर्ताओं ने जीडीए से अनुमति लिए बिना भवन निर्माण शुरू कर दिया था। इसके बाद 24 मार्च 2026 को वाद दर्ज करते हुए कारण बताओ नोटिस और निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी किए गए थे। आरोप है कि आदेशों की अनदेखी करते हुए निर्माणकर्ता रात के समय और छुट्टियों में चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखे हुए थे। इस पर जीडीए ने 16 अप्रैल 2026 को निर्माणाधीन परिसर को सीलब...