अवैध निर्माण, अतिक्रमण और बिना लाइसेंस दुकानों पर अब होगी सख्ती
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को सुव्यवस्थित करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक आदेश जारी किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम में एनफोर्समेंट डिवीजन (प्रवर्तन प्रभाग) का गठन किया गया है। इसके तहत शहर में चल रहे अवैध निर्माण, सड़कों और नालों पर अतिक्रमण, तथा बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ अब चौतरफा कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रेड लाइसेंस को लेकर कल विशेष कैंपनवगठित प्रवर्तन प्रभाग नवगठित प्रवर्तन प्रभाग के सुचारु संचालन के लिए नगर प्रबंधक असगर अली को वरीय प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस प्रभाग के अंतर्गत मुख्य रूप से पांच महत्वपूर्ण शाखा, जिसमें अतिक्रमण शाखा, अवैध निर्माण शाखा, होर्डिंग शाखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.