साहिबगंज, मई 5 -- साहिबगंज। बाइक मिस्त्री के खाते से 64,000 उड़ाने के मामले में मंगलवार को नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मिस्त्री गुलशद के घर पहुंचे। थाना प्रभारी ने मौके पर जांच पड़ताल की। मोबाइल से रुपये कैसे निकासी हुई, इस मामले में भी जानकारी ली। दरअसल, बाइक मिस्त्री का कहना था कि बीते 30 अप्रैल को अचानक उसके मोबाइल से सारा डाटा उड़ गया। दिनभर मोबाइल उसी स्थिति में थी। शाम में देखा तो मोबाइल में कोई एप्लीकेशन मौजूद नहीं थे। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर फ्रॉड मामले में जब तक एप्लीकेशन को डाउनलोड ना किया जाए और ओटीपी ना शेयर किया जाए तो ठगी करना उतना आसान नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केस दर्ज कर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। बरहड़वा: आरपीएफ ने 6 नाबालिग बच्चों को बरामद कियाबरहड़वा, प्रतिनिधि । आरपीएफ ने मानव तस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.