अवैध निकासी प्रकरण को लेकर धनबाद कोषागार में भी सतर्कता
धनबाद, अप्रैल 12 -- बोकारो-हजारीबाग में वेतन के नाम पर ट्रेजरी से अवैध निकासी प्रकरण को लेकर धनबाद कोषागार भी अलर्ट पर है। वित्त विभाग की ओर से मामले को लेकर सभी जिले के ट्रेजरी अफसर को भेजे गए पत्र के आलोक में धनबाद कोषागार में भी सतर्कता बरती जा रही है। छानबीन भी चल रही है। हालांकि फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी की बात नहीं है। मामले में कोषागार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मामला पुलिस कार्यालय से संबंधित था। इसलिए इस तरह के मामले में गड़बड़ी आदि की जांच पुलिस कार्यालय स्तर पर ही जांच से पता चल सकता है।मामला प्रकाश में आने के बाद वित्त विभाग की ओर से पत्र भेजकर कई निर्देश दिए गए हैं, मसलन जिस मद का पैसा है, उसी मद में भुगतान हो रहा है कि नहीं, डीडीओ (निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी) के हस्ताक्षर का मिलान, तय फार्मेट में बिल का भुगतान आदि पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.