नवादा, मार्च 7 -- नवादा, नगर संवाददाता अवैध निकासी के आरोप में जिले के अकबरपुर प्रखंड की बकसंडा पंचायत के मुखिया विनोद कुमार को पदमुक्त कर दिया गया है। लोक प्रहरी सह मगध प्रमंडलीय आयुक्त ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। साथ ही जिला पदाधिकारी को संबंधित पंचायत सचिव के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुखिया पर षष्टम राज्य वित्त आयोग की बैंक खाता से 30 अप्रैल 2022 को 3 लाख 70 हजार चार सौ रुपये और 4 मई 2022 को 4 लाख 64 हजार 300 रुपये की अवैध निकासी का आरोप है। इस प्रकार कुल 8 लाख 34 हजार 700 रुपये की अवैध निकासी का आरोप है। मुखिया विनोद कुमार के विरुद्ध प्रतिवेदित आरोपों की जांच वरीय समाहर्ता से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में मुखिया के विरुद्ध विभागीय निदेशों की अवहेलना और शक्तियों के दुरुपयोग आदि के संबंध में बिहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.