भागलपुर, अप्रैल 8 -- थाना क्षेत्र की अपर रोड निवासी पूर्व पार्षद किरण मिश्रा ने अपने खाता से तीन बार में 10-10 हजार कुल 30,000 रुपये की अवैध निकासी कर लिए जाने की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई है। इधर, बरियारपुर थाना क्षेत्र के खड़िया निवासी ने सुल्तानगंज शहर में स्थित एक बैंक शाखा से 17,000 रुपये की अवैध निकासी कर लिए जाने की शिकायत थाना से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...