हजारीबाग, जून 4 -- पदमा, प्रतिनिधि। पदमा थाना पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बुधवार को पदमा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चमेली झरना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी कर पदमा इलाके में कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पदमा थाना प्रभारी संचित कुमार दुबे एवं संदीप कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर एनएच-33 स्थित चमेली झरना के समीप निगरानी रखी गई। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में तस्कर को जमानत नहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोब...