बलरामपुर, अगस्त 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला रोड के नहरबालागंज जोकहिया में नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो जांच में अस्पताल के संचालन से जुड़े गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी चौधरी की तहरीर पर कोतवाली नगर की पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. उबैदुर रहमान व डॉ. नीतू मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं प्रशासनिक टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अवैध नर्सिंग होम में नवजात की मौत, दो संचालकों पर मुकदमा दर्ज; अस्पताल सील हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम कटकुइंया निवासी 24 वर्षीय खुशबू यादव...