बांका, जून 11 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। मंगलवार को ज़िला से गठित टीम द्वारा धोरैया प्रखंड अंतर्गत संचालित अवैध नर्सिंग होम में छापामारी कर चार क्लिनिक को सील किया गया था। जिसमे कुरमा स्थित मेडी क्लिनिक से दो मरीज और धोरैया से चार मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया था। निजी क्लिनिक से धोरैया अस्पताल लाए गए सभी मरीजों की देखभाल अस्पताल के कर्मी द्वारा किया जा रहा है ।कुरमा स्थित मेडी क्लिनिक से रुखसार खातून पति मोबिन आलम,ग्राम शाहपुर ,बेल्डीहा, झारखंड तथा नुसरत पति नौशाद आलम ग्राम सिरायडीह झारखंड को लागया।जबकि धोरैया के क्लिनिक से दुलारी खातून पति अंसार ग्राम धोपसंडा,यास्मीन खातून पति आदिल अंसारी ग्राम जयपुर,कृष्णा कुमारी पति मिथिलेश यादव,ग्राम सबौर,मायके धोरैया तथा बीबी जुलेखा पति मो अस्तक ग्राम चपरी को लाया गया था। जहा...