बगहा, अप्रैल 8 -- शत्रुघ्न शर्मा बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता । नगर के अस्पताल रोड स्थित एक अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान 'आइडियल मेडिकेयर सेंटर' नामक नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया। जांच में बिना मानक के ऑपरेशन थियेटर और ऑपरेशन से संबंधित सामग्री मिलने के बाद मेडिकल टीम ने डॉक्टर कक्ष व ओटी को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि अस्पताल रोड में एक नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा है। इसके बाद बेतिया पीएचसी प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। छापेमारी दल में लेखपाल राजन कुमार, प्रधान सहायक सोनू तथा नगर थाना की दरोगा रूपा कुमारी भी शामिल थीं।पीएचसी प्रभारी डॉ. ...