बगहा, मई 6 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। अवैध अस्पतालों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को शहर के गांधीनगर चौक स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं मिली, बावजूद अस्पताल को सील नहीं किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी टीम का नेतृत्व बगहा दो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.बी.एन. सिंह और बगहा एक के बीडीओ प्रदीप कुमार ने किया। टीम ने अस्पताल के सभी कमरों की गहन जांच की, जिसमें कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। जांच के दौरान अस्पताल में न तो कोई योग्य चिकित्सक मौजूद मिला और न ही प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ। मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव पाया गया। प्रखंड बगहा एक के बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल बिना किसी वैध मान्यता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.