जमशेदपुर, मार्च 29 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान एवं इलाज, डायलिसिस, आईसीयू, शिशु केयर यूनिट, कुपोषण उपचार, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, ममता वाहन और लिंग अनुपात सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लिंग अनुपात की समीक्षा में पटमदा और घाटशिला को सबसे कम बताते हुए उपायुक्त ने प्रसव पूर्व लिंग जांच की आशंका जताई। उन्होंने अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और झोला छाप डॉक्टरों पर जांच कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, डॉ. रंजीत पांडा, डॉ. ए. मित्रा, डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, डॉ. ओ.पी. केशरी आदि उपस्थित रहे।उपायुक्त ने जिला स्तर पर कैंप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.