बोकारो, मई 11 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना क्षेत्र में बिना रोक-टोक चल रहे अवैध रूप से बालू, कोयला व लोहा तस्करी पर अंकुश लगाने और कारवाई करने की मांग को लेकर आगामी 26 मई को प्रखंड आजसू पार्टी ने जरीडीह थाना प्रभारी के खिलाफ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने की घोषणा की। आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्य योजना की तैयारी बैठक टांड मोहनपुर हरिमंदिर प्रांगण रविवार में की गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरूण महतो ने की। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि जरीडीह पुलिस के संरक्षण में अवैध कोयला, लोहा व बालू का धंधा चरम पर है। खुलेआम पुलिस धंधेबाजों से सांठ-गांठ कर धंधा का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आजसू पार्टी का सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन 17 मई को उन्होंने कहा कि थाना के सरकारी चालक को इसमें संलिप्ता के आरोप में हटा दिया गया था। छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.