बहराइच, मार्च 18 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में अवैध नर्सिंगहोम व पैथालोजी सेंटरों की भरमार है। कस्बों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह संचालित ऐसे निजी अस्पताल लोगों की सेहत से खेल रहे हैं। बुधवार को जांच में अवैध मिले दो अस्पतालों को सील किया गया है। एक पर नोटिस चस्पा कर चेतावनी दी गई है। तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से बड़ी संख्या में नर्सिंगहोम, पॉली क्लीनिक व पैथालोजी सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन सेंटरों पर इलाज के नाम पर मरीजों को लूटा जा रहा है। गंभीर हालत में मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। इसकी शिकायतें भी लगातार डीएम व दूसरे अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को एसीएमओ डॉ अनुराग वर्मा के नेतृत्व में टीम ने निरंकार स्वस्थ्य सेवा हॉस्पिटल टिकोरा मोड़,एस आर हर्षा हॉस्पिटल खैरा बाजार...