फरीदाबाद, अप्रैल 21 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। छांयसा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए कटपुला कट के पास नाकाबंदी कर जसंवत सिंह को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम सोमवार को गश्त व अपराध जांच के दौरान मैन बाजार छांयसा में मौजूद थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद एक व्यक्ति सफेद रंग का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...