फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद, सरसमल। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी ने एक युवक को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित कुमार निवासी हरसयाणा, कासगंज (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी आईपी कॉलोनी, सेक्टर-31 फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने लेजर वैली पार्क की पार्किंग में छापेमारी कर आरोपी को काबू किया। उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में सूरजकुंड थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय पहले अपने गांव गया था और वहीं से कट्टा लेकर आया था। यह भी पढ़ें- अवैध देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- इमामगंज में ...