चंदौली, मई 20 -- इलिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद इलिया पुलिस ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर देशी शराब के साथ एक तस्कर को इसरोड़वा गांव के समीप काली मंदिर के पास से दबोच लिया। थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक तस्कर शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुल 18 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। बाइक से शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा था। पकड़ा गया आरोपी दिनेश कुमार बिहार के कैमूर जिले के ग्राम शिवरामपुर थाना चांद का निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...