गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अवैध दुकानों की शिकायत पर पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदम दर्ज करके आरोपी कि तलाश शुरू कर दी है।अर्थला के बालाजी विहार में रहने वाले रविंद्र सिंह उर्फ गोविंदा वसुंधरा सेक्टर दो में कार्यालय चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल की रात में लगभग आठ बजे वह अपने कार्यालय में थे। इस दौरान उनके पास एक फोन आया। फोन करन वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पूछने पर फोन करने वाले ने बताया कि अनुज नागर नाम के व्यक्ति के कहने पर उसे धमकी दी गई है। रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अनुज नागर की अवैध दुकानों के बारे में प्रशासन से शिकायत की थी। मामले में रविंद्र सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.