मऊ, मई 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनियापार रामलीला स्थल के निकट से मंगलवार को 20 लीटर ताड़ी बेचते हुए पाए जाने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछे जाने पर उसने अपना नाम किशोरी चौधरी निवासी गया बिहार बताया। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर बांध रोड से एक युवक प्लास्टिक के जरीकेन में अवैध ताड़ी बेचते हुए एक अभियुक्त को पकड़ लिया। पूछे जाने पर अपना नाम त्रिलोकी सोनकर मोहल्ला बरईपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना बताया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कोतवाली लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया है। यह भी पढ़ें- करमाटांड़ में दो होटलों में छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...