रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध तरीके से स्टोर किए गए खाली व भरे सिलेंडर पकड़ने के मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक तन्मय मैठाणी ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीते 5 अप्रैल को पुलिस-प्रशासन की टीम ने ग्राम परमानंदपुर में एक चाहरदीवारी खंडहर में गैस के खाली व भरे सिलेंडर बरामद किए थे। कालाबाजारी में लिप्त जुबैद अली निवासी ग्राम पट्टी कला घोसीपुरा, मिलक नौखरीद स्वार जिला रामपुर की निशानदेही पर घरेलू सिलिंडर 7, खाली सिलेंडर 46, व्यवसायिक सिलेंडर 9 भरे और 7 खाली के अलावा रिफिलिंग बांसुरी एक व एक पाइप बरामद कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आ...