पिथौरागढ़, मार्च 11 -- सोर नजूल फ्रीहोल्ड संघर्ष समिति ने अवैध तरीके से सरकार को चूना लगाकर करोडों की संपति बेचने का आरोप लगाया है। समिति ने नगर क्षेत्र के भीतर नजूल भूमि की खरीद -फरोख्त की जॉच की मांग उठाई है। बुधवार को सोर नजूल फ्रीहोल्ड संघर्ष समिति के संयोजक उमेश लाल शाह के नेतृत्व में लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। पुरानी बाजार के पार्षद सुशील खत्री ने नजूल नीति 2021 का पालन व अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस दौरान सिमलगैर वार्ड के पार्षद नीरज जोशी, पार्षद विजेंद्र सिंह महर, पार्षद अनिल वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...