गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता आबकारी विभाग और पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत होटलों और रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के संचालित बार को लेकर की जा रही छापेमारी में बड़ी सफलता मिली है। देवरिया बाईपास रोड पर संचालित फैशन क्लब रेस्टोरेंट में की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आबकारी निरीक्षक मनीष त्यागी के नेतृत्व में टीम ने सोमवार की रात में देवरिया बाईपास रोड पर संचालित फैशन क्लब रेस्टोरेंट में छापा मारा। मौके पर बड़ी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब मिली। जिसे बिना बार का लाइसेंस लिए अवैध तरीके से परोसा जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महराजगंज निवासी सागर साहनी और कुशीनगर निवासी आदर्श सिंह के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.