अवैध तरीके से शराब बेचने और पीने वालों पर करें सख्त कार्रवाई: डीसी
कोडरमा, जून 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के सभी दवा दुकानों की जांच होगी। साथ ही सभी दुकानों को ऑनलाइन अपना निबंधन भी कराना होगा। इसके लिए सभी अंचलों के सीओ को अपने-अपने क्षेत्र की दवा दुकानों की नियमित जांच करने का आदेश दिया गया है। मालूम हो कि समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कंट्रोल को लेकर जिलास्तरीय बैठक हुई। गुरुवार को आयोजित बैठक में कहा कि जिले में अवैध रूप से शराब बेचने और बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में तंबाकू मुक्त साइनेज लगाने का सख्त निर्देश दिया। मादक पदार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.