अवैध तरीके से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
जहानाबाद, जून 3 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग से अवैध तरीके से बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को सदर थाने की पुलिस टीम के द्वारा जब्त किया गया है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नदी से अवैध तरीके से बालू लेकर जा रहा है तभी पीछा करके ट्रक को जब्त किया गया है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि जब ट्रक को थाना लाया गया है एवं इस मामले में ट्रक के चालक एवं ट्रक के मालिक पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.