गिरडीह, मार्च 11 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी सीओ संदीप मधेसिया ने बराकर नदी पुल के पन्दनाखुर्द के पास दो ट्रैक्टर को अवैध तरीके से बालू उठाव करते जब्त किया है। दोनों ट्रैक्टर बालू का उठाव कर रहे थे। इस दौरान सीओ व पुलिस के वाहन को देखते ही नदी में बालू लाद रहे दोनों ट्रैक्टर को छोड़ चालक फरार हो गए। सीओ दोनों ट्रैक्टर को अपने वाहन के चालक के माध्यम से थाना ले गए। जांच पड़ताल के बाद सीओ ने दोनों ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ बिरनी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना प्रभारी देवानन्द कुमार ने कहा कि सीओ के आवेदन पर विधि सम्मत सुसंग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.