गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की प्रवर्तन शाखा ने मंगलवार को फर्रुखनगर के गांव खेंटावास में अवैध रूप से निर्मित स्कूल पर बुलडोजर चला। करीब 800 वर्ग गज में निर्मित स्कूल की दो मंजिला इमारत को छह घंटे के अंदर मलबे में मिलाया गया। पंजाब अनुसूचित सड़कें एवं नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 के प्रावधानों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जीएमडीए के डीटीपीई आरएस बाठ के नेतृत्व में हुई। इस इमारत में आर्चिड जूनियर नाम से स्कूल का संचालन किया जा रहा था। डीटीपीई के मुताबिक विभिन्न जन शिकायत मंचों पर भूमि की कथित रूप से धोखाधड़ी के माध्यम से बिक्री व स्कूल के अवैध संचालन संबंधी कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। समाधान शिविर में यह शिकायत पहुंचीं थी। भूमि की सीमांकन प्रक्र...