रामगढ़, अप्रैल 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। संवेदक जितेंद्र कुमार ने नगर परिषद रामगढ़ कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि सत्र शनिचरा बाजार 2026-27 का नीलामी नहीं हुआ है। इस कारण विभागीय स्तर पर तह बाजारी वसूली जा रही है। लेकिन 18 अप्रैल 2026 शनिवार को बाजार टांड़ में अनिल मुंडा, अन्नू विश्वकर्मा, मदन मुंडा, रोहित महतो तह बाजारी वसूली करते देखे गए। बताया कि पूर्व में जितेंद्र मिश्रा के नाम पर नीलामी हुआ था। उसमें ऊपर दिए गए व्यक्ति पार्टनर की भूमिका में थे। ये सभी विभाग का पैसा जमा नहीं किए। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- आरटीआई डालकर मांगा खर्च का ब्यौरा साथ ही नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण होने तक विभागीय स्तर पर तह वसूली कराने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.